Friday, October 23rd, 2026

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी खुशखबरी, अब वकीलों की रिटायरमेंट सीमा 62 से बढ़ाकर की जाएगी 65

भोपाल
मध्य प्रदेश में शासकीय अधिवक्ताओं की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 की जाएगी. यह घोषणा प्रदेश के विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है. एक निजी संस्थान के लॉ कॉलेज के शुभारंभ में पहुंचे गृह और विधि मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यहां से निकलने वाले विद्यार्थी आम आदमी को न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. क्योंकि न्यायालय में जाने के बाद सभी के लिए आशा की ज्योति का केन्द्र एडव्होकेट ही होता है.

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा भी शामिल हुए. विवेक तन्खा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि "नए कॉलेज नए आयडियाज लेकर आते हैं. संस्थान की अच्छी फैकल्टी बेहतर परिणाम दिलाती है." उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी काबिलियत पर अडिग विश्वास रखने को कहा तन्खा ने कहा कि आपका टैलेंट ही आपकी सफलता तय करता है. लॉ स्टूडेंट के पास कॅरियर बनाने के ज्यादा अवसर मौजूद होते हैं.

 

#Minister Narottam Mishra

Source : Agency

पाठको की राय