Sunday, October 25th, 2026

मंत्री सुश्री ठाकुर की अपील वैक्सीनेशन महा-अभियान को बनाये सफल

भोपाल

संस्कृति पर्यटन संस्कृति और अध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने 25 अगस्त से शुरू हो रहे वैक्सीनेशन महा-अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश वासियों से अपील की है। मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण आवश्यक है। अपने ग्राम में आस-पास और गली-मोहल्ले मैं रहने वालों का को प्रोत्साहित करके उनका वैक्सीनेशन कराएं इससे बड़ी देश की कोई सेवा नहीं हो सकती। टीकाकरण जीवन का सुरक्षा चक्र है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हम सभी को वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाना है और तय लक्ष्य से अधिक वैक्सीनेशन कराना है।

 

#अपील वैक्सीनेशन

Source : Agency

पाठको की राय