Sunday, October 25th, 2026

मंत्री मरकाम ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीर्डीह का औचक निरीक्षण


धमतरी

प्रदेश के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम ने धमतरी जिले के प्रवास के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीर्डीह का औचक निरीक्षण किया। वे सुबह 8 बजे छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर छात्रावास परिसर, कमरों, किचन व शौचालय की साफ-सफाई का निरीक्षण कर संतोष प्रगट किया। साथ ही बच्चों के द्वारा प्रार्थना और योगाभ्यास करते देख खुशी व्यक्त किए।

श्री मरकाम ने बच्चों से छात्रावास की दिनचर्या के बारे में रू-ब-रू चर्चा की और भोजन सहित वहां मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे तथा सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेताम, शिक्षक श्री लीलाराम नेताम, अधीक्षक श्री दौलतराम ध्रुव, श्रीमती गणेशिया ध्रुव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय