Thursday, October 22nd, 2026

मंत्री ने की ये घोषणा- ट्रेनिंग कर चुके एएनएम अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 

पटना
आठ माह में राज्य के सरकारी अस्पतालों में 20 हजार एएनएम की बहाली होगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। डॉक्टरों की भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा सेवा को आधुनिक और बेहतर बनाने का काम तेजी से हो रहा है। ये बातें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे बाढ़ के भुनेश्वरी चौक के पास स्थित पवन अस्पताल ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी सरकार बढ़ावा दे रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप में जरूरतमंद मरीजों को हर जगह मिल सके। सरकारी चिकित्सा सेवाओं की क्षमता में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। बाढ़ अनुमंडल अस्पताल के 100 बेड वाले नए भवन बनाने की स्वीकृति मिल गई है। 24 करोड़ की लागत से इस काम को शुरू किया जा रहा है। दूसरी तरफ बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में 4.5 करोड़ की लागत से पांच ग्रामीण अस्पतालों का निर्माण कराया जा रहा है। बाढ़ में आठ नवनियुक्त चिकित्सकों की पदस्थापना की जा रही है। विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू ने कहा कि बाढ़ अनुमंडल अस्पताल की व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर लगातार उनका प्रयास जारी है। इंटेंसिव केयर यूनिट तथा ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर राज्य सरकार को मांग पत्र दिया जा चुका है। मौके पर अनुमंडल दंडाधिकारी सुमित कुमार ,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सियाराम सिंह, नवल शर्मा आदि थे।
 

 

#Minister

Source : Agency

पाठको की राय