Saturday, October 24th, 2026

सिलफिली में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुई मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

सूरजपुर.
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सूरजपुर के सिलफिली के सब्जी मंडी में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सम्मिलित हुई महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े। इस अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणजनों तथा कार्यकतार्ओं के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया इस अवसर पर मंत्री राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत और स्वच्छ छत्तीसगढ़ बनाना हमारा संकल्प है 7 साथी उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री राजवाड़े ने सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अब हम लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने हेतु सभी से आग्रह किया। भारत के सभी राज्यों में सरकारी विभिन्न प्रकार से स्वच्छता पखवाड़ा और स्वच्छता कार्यक्रम चलती है। समस्त शिक्षण संस्थान द्वारा भी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान चलाया जाता है। इस अवसर पर सब्जी मंडी के समस्त व्यापारी एवं आमजन मौजूद रहें।

 

 

#Silfili

Source : Agency

पाठको की राय