Wednesday, October 21st, 2026

पहली बार मेरठ पहुंचे मंत्री जयंत, हाॅस्पिटल व ट्राॅमा सेंटर का किया उद्घाटन

मेरठ

राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज पहली बार मेरठ पहुंचे। वह सबसे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में जन शिक्षण संस्थान जोनल कांफ्रेंस में शामिल हुए और फिर सरधना में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

पार्टी के प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री दोपहर के समय सीसीएसयू पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। इसके बाद वह दोपहर में भूनी चौराहा सरधना स्थित द्रोण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय