Wednesday, October 21st, 2026

राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश आगमन पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा भोपाल विमानतल पर करेंगे स्वागत

भोपाल

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 15 एवं 16 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और शहडोल आगमन पर अगवानी, विदाई और सत्कार के लिए राज्य मंत्रि-परिषद के 3 सदस्य मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित किये गये हैं। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 15 एवं 16 नवंबर को भोपाल विमानतल, परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत 15 नवंबर को जबलपुर विमानतल और पिछड़ा-वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल शहडोल हेलीपेड पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग रहेंगे।

 

 

#राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी

Source : Agency

पाठको की राय