Thursday, October 22nd, 2026

कल से जिलों में जिला प्रबंध समिति के साथ बैठक करेंगे प्रभारी मंत्री

भोपाल
भाजपा प्रदेश संगठन ने तय किया है कि 26 से 28 फरवरी के बीच शिवराज सरकार के सभी मंत्री प्रभार के जिलों में जाकर जिला भाजपा प्रबंध समिति, कोर ग्रुप के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में समर्पण निधि अभियान के लिए तय नई टाइमलाइन के आधार पर सत्ता और संगठन से तालमेल बनाकर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तय होगी। इसके पहले आज फिर प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जिला प्रभारियों, जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग ग्रुप में बैठकें कर रहे हैं।

समर्पण निधि कार्यक्रम को लेकर दस दिनों में बेहतर परफार्मेंस सामने नहीं आने के बाद प्रदेश संगठन की समीक्षा बैठक में कल सांसद, विधायक और कुछ मंत्रियों को नाम लिए बगैर फटकार लगाई गई थी क्योंकि ये बूथ विस्तारक अभियान में समय नहीं दे सके थे और अब समर्पण निधि को लेकर भी गंभीर नहीं हैं। इसके साथ ही संगठन ने तय किया है कि एक से 15 मार्च तक समर्पण निधि के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

 इसमें सत्ता और संगठन के तालमेल से काम किया जाएगा। जिलों को जो टारगेट दिए गए हैं, उसे पूरा करने के लिए कहा गया है। आज हुई बैठकों में संगठन के कामकाज की समीक्षा भी की जा रही है। गौरतलब है कि कल हुई बैठक में इन नेताओं के अलावा देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल हुए थे।

 

#Minister

Source : Agency

पाठको की राय