Friday, October 23rd, 2026

प्रभारी मंत्री  डंग ने झाबुआ में की कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा

भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  हरदीप सिंह डंग ने गुरूवार को झाबुआ में अधिकारियों के साथ कोरोना व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में मरीजों की संख्या एवं कोविड 19 के उपचार हेतु उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर  सोमेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कोविड केयर सेंटर एवं होम आइसोलेशन की नियमित समीक्षा कर उन्हें रिपार्ट दें।

 डंग ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में हम इस आपदा से उत्पन्न स्थिति का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। मेरा आमजन से भी आग्रह है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण अवश्य करवाएं। मास्क को अनिवार्य आवश्यकता बना लें। सरकार संसाधनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देगी। मध्यप्रदेश शासन इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

बैठक में सांसद  गुमानसिंह डामोर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

 

#Minister in-charge

Source : Agency

पाठको की राय