Friday, October 23rd, 2026

मंत्री हरदीप सिंह डंग ने किया मैराथन दौरे में फसलों का अवलोकन

भोपाल 


पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने मंदसौर जिले में गत दिनों ओलावृष्टि से प्रभावित गाँवों में रविवार को करीब 40 से अधिक गाँव में पहुँचकर फसल नुकसानी का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। उन्होंने सुवासरा, सीतामऊ ग्रामीण, सीतामऊ नगर के विभिन्न गाँवों में प्रभावित फसलों की स्थिति देखी।

मंत्री डंग ने ग्राम सेमली कांकड, ढाबला देवल, धनवाडा, गैलाना, धाकडखेडी, लोढाखेडी, रामनगर, देवपुरा नागर, रुनिजा भरपुर, आम्बा, हनुमंतिया, धान्याखेडी, अंगारी, गुराडिया बामनी, देवपुरा, बोरखेडी, सेमली, बावडीखेडा, बेलारा, बापच्या, मामटखेड़ा, करनाली, गोपालपुरा, धतुरिया, दीपाखेड़ा, ढंढेढा, हानड़ी, सूरखेड़ा, साखतली, आक्या, रावटी, रावटा, कोचरियाखेड़ी, भगोर, कल्याणपुरा, लसूडिया, खजूरी नाग, कुंडला, भरतपुरा आदि ग्रामों में किसानों के बीच पहुँचकर उनसे चर्चा की।

गत दिनों सुवासरा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के संबंध में मंत्री डंग ने मंदसौर कलेक्टर को फसल नुकसानी का शीघ्र आंकलन करवाने के निर्देश दिये। डंग ने किसानों और जन-प्रतिनिधियों से दूरभाष पर चर्चा कर समाधान की कार्यवाही तुरंत शुरू करवाई।

 

#फसलों का अवलोकन

Source : Agency

पाठको की राय