Tuesday, October 20th, 2026

मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन


रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री आज गांधी मैदान में आयोजित ''भारत की इंदिराझ्झ् फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की दुर्लभ तस्वीरों की  प्रदर्शनी सभी को देखनी चाहिए। यह प्रदर्शनी इंदिरा जी की बचपन से लेकर जीवन पर्यंत तक की ऐतिहासिक उपलब्धियों से संबंधित हैं, जो आज के युवा पीढ़ी के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक है। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस फोटो प्रदर्शनी के आयोजन समिति के सदस्यों ने मंत्री गुरू रुद्रकुमार को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान भी किया।

उल्लेखनीय है कि यह फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 29 नवम्बर से 9 दिसम्बर तक किया गया है। इस अवसर पर श्री पूर्णचंद्र कोकोपाणी, सुश्री एकता ठाकुर, श्री मिलिन गौतम, श्री अशरफ हुसैन, श्री विधि नामदेव, श्री गुलजेब अहमद और सुश्री इंदु वर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय