Tuesday, October 20th, 2026

मंत्री गिरिराज सिंह बोले- कांग्रेस के डीएनए में ही हिंदू विरोधी वायरस, सोनिया और खड़गे के राम मंदिर नहीं जाने पर कसा तंज

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में तीन दिवसीय दौरे पर आए मुखर हिंदूवादी नेता एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस पर हमलावर हो गए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण स्वीकार नहीं करने पर हिंदू विरोधी कहते हुए जमकर भड़ास निकाला है।

मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में ही हिंदू विरोधी का वायरस है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट के निमंत्रण पत्र को सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा अस्वीकार कर देना ही हिंदू विरोधी विचारधारा को प्रदर्शित करता है। उन्होंने पुराना किस्सा बताते हुए कहा कि जब सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हो रहा तो उस समय के तत्कालीन मुख्यमंत्री के निमंत्रण को भी अस्वीकार करते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को यह कहते हुए मना कर दिया था कि मैं बाय डिफॉल्ट हिंदू हूं। यही परंपरा उनके डीएनए में चली आ रही है।

क्या है छत्तीसगढ़ आने का उद्देश्य
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिविल लाइंस के न्यू सर्किट हाउस में राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा की पिछली सरकार ने यहां को लोगों को ठगा है उसे दुरस्त करने का वक्त आ गया है । छत्तीसगढ़ की डबल इंजन की सरकार अब कैसे प्रदेश में बेहतरी से काम करे और आम नागरिकों को कैसे इसका सीधा फायदा होगा उसके लिए सभी के साथ बैठक करना आवश्यक है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कटघोरा के ग्राम रंजना में  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे, अपनी यात्रा के अंतिम दिन यानि 15 जनवरी को कोरबा के एकलव्य आदर्श विद्यालय, छुरीकला गांव में आयोजित पीएम जनमन योजना कार्यक्रम में  भी शामिल होगें। योजना का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगें।

 

#Anti-Hindu virus#DNA of Congress#Minister Giriraj Singh#dig at Sonia and Kharge#not going to Ram temple.

Source : Agency

पाठको की राय