मंत्री द्वय ने खरीदे महिला समूह द्वारा निर्मित गोबर के दीपक
भोपाल
केन्द्रीय जलशक्ति, खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल और प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज स्थानीय मानस भवन में आयोजित स्व-सहायता समूहों के बैंक ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके स्टॉल पर पहुँचकर उनके द्वारा गोबर से निर्मित दीपक क्रय किये और मंत्री द्वय ने महिला सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएँ भी दी।
मंत्री द्वय ने गोबर द्वारा निर्मित सामग्री की सराहना करते हुये नागरिकों से आव्हान किया कि इन महिलाओं की उन्नति में अपना सहयोग दें और इनके द्वारा निर्मित सामग्री को खरीद कर इनके आत्मबल को बढ़ायें।
Source : Agency

पाठको की राय