Monday, October 19th, 2026

जनता कर्फ्यू का जायजा लेने झाबुआ की सड़कों पर उतरे मंत्री डंग

झाबुआ
पर्यावरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं कोविड प्रभारी हरदीप सिंह डंग ने बुधवार को झाबुआ नगर में पैदल भ्रमण कर जनता कर्फ्यू का जायजा लिया। मंत्री डंग ने कहा कि कोरोना संकट की इस दूसरी लहर में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। आम जनता को जागरूकता रखनी होगी। सरकार व्यवस्थाओं में जुटी है और हम स्वास्थ्य के प्रत्येक मोर्चे को सुदृढ़ करने का प्रयास लगातार कर रहे हैं।

कोरोना नियंत्रण की समीक्षा
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने झाबुआ कलेक्ट्रेट में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदारों की बैठक लेकर कोरोना नियंत्रण को लेकर समीक्षा की। सभी के सुझाव लिए, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ऑक्सीजन, रेमडिसिवर इंजेक्शन आदि जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता एवं सप्लाई सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस गंभीर संकट का सामना करने में पूरी मेहनत कर रहे हैं। मरीजों को समय पर उपचार और सुविधाएं मिले, इसके लिए सतत मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं।

कोरोनावायरस रूम स्थापित
मंत्री डंग ने बताया कि झाबुआ कलेक्ट्रेट में एक कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहां से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों से संपर्क कर उन्हें जानकारियां दी जाएंगी और उनके स्वास्थ्य की अपडेट ली जाएगी। उन्होंने झाबुआ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित उपायों के लिए प्रशंसा की। डंग ने आशा व्यक्त की निश्चित रूप से सभी के समन्वित प्रयासों से हम कोरोना संकट पर विजय पाएंगे।

 

#Minister Dung

Source : Agency

पाठको की राय