Sunday, October 25th, 2026

मंत्री डॉ. मिश्रा ने काफिला रोककर दिये प्रशासन को निर्देश

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार शाम को होशंगाबाद रोड पर सावरकर सेतु पर जलती हुई कार दिखाई देने पर अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने मौके से ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग को तत्काल पुख्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डॉ. मिश्रा ने स्थानीय लोगों की सहायता से जलती हुई कार की आग को फैलने से रोकने के प्रयास किये। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही करें, जिससे कि आवागमन निर्बाध हो सके और जनता में अफरा-तफरी का माहौल न बनें।

 

 

#प्रशासन को निर्देश

Source : Agency

पाठको की राय