Friday, October 23rd, 2026

मंत्री डॉ. मिश्रा ने आवास हितग्राहियों को वितरित किये प्रमाण-पत्र

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने  भोपाल कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को आवास प्रमाण-पत्र सौंपे। उन्होंने ग्रामीणों के पक्के आवास के स्वप्न को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में पात्रता अनुसार ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को योजना से लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

#प्रधानमंत्री आवास योजना

Source : Agency

पाठको की राय