मंत्री डॉ. मिश्रा ने पूर्व मंत्री श्री गुप्ता और श्रीमती रामश्री रावत के निधन पर शोक जताया
भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज पिछोर में मध्यप्रदेश की प्रथम विधान सभा के सदस्य, जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मी नारायण गुप्ता 'नन्ना जी' चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मंत्री डॉ. मिश्रा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में पिछोर से 5 बार जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले स्व. "नन्ना जी" के पिछोर स्थित निज निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने "नन्ना जी" के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बंधाया। मंत्री डॉ. मिश्रा ने ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
करैरा पहुँचकर श्रीमती रावत को दी श्रद्धांजलि
मंत्री डॉ.मिश्रा ने करैरा के ग्राम सड़ में स्व.रामश्री रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डॉ. मिश्रा ने ग्राम सड़ के वरिष्ठ नेता श्री रणवीर सिंह रावत के निवास पहुँचकर उनकी माताश्री के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त कर ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

पाठको की राय