Thursday, October 22nd, 2026

बिलासपुर में मां महामाया के दरबार पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टेका मत्था, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

बिलासपुर.

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज रतनपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि खुशहाली, शांति की कामना भी की। वहीं इस बार पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और भाजपा 400 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करे इसकी भी कामना अग्रवाल ने की।

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिफॉल्टर कहने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग मानसिक रूप से पूरी तरह विचलित हो गये हैं। इसलिए कांग्रेसी ऊलजलूल बातें कर रहे हैं, उन्हें लोकसभा चुनाव में हार नजदीक दिखाई दे रही है।

 

#Brijmohan Aggarwal

Source : Agency

पाठको की राय