Tuesday, October 20th, 2026

समुदाय विशेष के बहिष्कार के मामले में मंत्री भगत ने ली बैठक, दोनों समुदाय में बनी आपसी सहमति

अंबिकापुर
सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम कुंदीकला में कुछ दिनों पहले समुदाय विशेष के सामाजिक बहिष्कार का संकल्प लेते वीडियो वायरल होने के खबर सामने आई थी। पूरा मामला नए साल के पहले दिन कुंदीकला में पिकनिक मनाने के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट से जुड़ा हुआ है। एक जनवरी को कुंदीकला और आरा गांव के युवक पिकनिक मनाने गए हुए थे। यहां दोनों गांव के युवाओं के बीच झड़प हुई थी।

शनिवार को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अम्बिकापुर पहुंचकर कलेटोरेट परिसर में बैठक ली, जिसमे दोनों समुदाय के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिले में आपसी भाईचारा बना रहे इसलिए दोनों समुदाय में आपसी सहमति बनी।

खाद्य मंत्री भगत ने कहा कि हमने दोनो समुदाय के साथ बैठक आयोजित की जिसमे पक्ष-विपक्ष, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे, किसी भी मामले को इतना लंबा खीचना ठीक बात नही है, आपसी प्रेम हमेशा बने रहे इसलिए हमने बैठक आयोजित की, जिसमे दोनो समुदाय में आपसी सहमति बनी।

 

Source : Agency

पाठको की राय