Thursday, October 22nd, 2026

मंत्री भगत ने थामा मादर, राज्यपाल बोली कलाकारों को प्रोत्साहित किया यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है

रायपुर। पुरखौती मुक्तांगन में उरांव आदिवासी समाज द्वारा रविवार को आयोजित करमा नृत्य प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान आदिवासी नेता व संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मादर को थाम कर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वहीं मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसुइया उइके ने भगत को बधाई देते हुए कहा कि कलाकारों को प्रोत्साहित किया यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जशपुर के नर्तक दल को मिला। इस प्रतिस्पर्धा में सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के नर्तक दलों ने द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

इस आयोजन में राज्यपाल ने मंत्री अमरजीत भगत की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने व्यस्ततम कार्यक्रम होने के बाद भी अपने समाज के कलाकारों को समय दिया और उनकी कला विधा को आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया, यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात है। अपने समाज को समझने वाला समाज को प्रोत्साहित करने वाला और समाज को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति प्रदेश के उच्च पद पर पहुंचा है और उसके बाद भी अपना जीवन समाज को समर्पित किया है। जिसके लिए मैं अमरजीत भगत व पूरे उरांव आदिवासी समाज को कोटि-कोटि बधाई व शुभकामनाएं देती हूं। उल्लेखनीय है कि 2019 को पहली बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आयोजित हुआ था।

 

Source : Agency

पाठको की राय