Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर की मिनी शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी, कुशल जैन को मिली 40वीं रैंक

जबलपुर
 जबलपुर में पदस्थ बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला आइपीएस की छोटी बहन मिनी शुक्ला ने यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। अखिल भारतीय स्तर पर उन्हें 96वीं रैंक मिली है। वहीं जबलपुर में रहने वाले जयकुमार और रश्मि जैन के 29 साल के बेटे कुशल जैन का यूपीएससी में 40वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।

प्रियंका-मिनी के दादा एसएस शुक्ला मध्य प्रदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। आइपीएस प्रियंका शुक्ला ने बताया की छोटी बहन मिनी ने नई दिल्ली में रहकर पढ़ाई की। यूपीएससी की तैयारी के दौरान पिता कृष्णकांत शुक्ला, मां सीमा शुक्ला और उन्होंने मिनी का हौसला बढ़ाया। प्रियंका शुक्ला ने कहा की छोटी बहन को मिली उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी छा गई है।

दो बार इंटरव्यू तक पहुंचे असफल हुए तीसरी दफा मारी बाजी

माइक्रोसाफ्ट कंपनी में इंजीनियरिंग करते-करते सिविल सर्विस में जाने का मन बन गया। पलभर में नौकरी छोड़ी और जुट गए तैयारी में। दो बार मौका मिला। प्री-लिम्स मेंस दोनों परीक्षा पास हुई। इंटरव्यू तक पहुंचे थी, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया पर हार नहीं मानी। डटे रहे और तीसरी बार जबलपुर के कुशल जैन को सफलता मिल ही गई। सोमवार को जारी सूची में उनका भारतीय प्रशासनिक सेवा में आल इंडिया 40वीं रैंक के साथ चयन हुआ है।

कुशल जैन फिलहाल दिल्ली में है। उन्होंने बताया कि उनकी स्कूल की पढ़ाई क्राइस्ट चर्च से की है। उन्होंने कहा कि वे कम्प्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री ली है, जिसके बाद दिल्ली में माइक्रोसाफ्ट कंपनी में अच्छे पैकेज में नौकरी कर रहे थे, लेकिन करीब डेढ़ साल बाद ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया। घर वालों से बात की और नौकरी छोड़कर तैयारी करने में जुट गए। कुशल के अनुसार उन्हें तीसरी बार सफलता मिली है। इससे पहले दो बार वो साक्षात्कार तक गए थे, लेकिन किन्हीं वजह से रैंक नहीं मिल पा रही थी।

जानने की कोशिश

भारतीय प्रशासनिक सेवा के इंटरव्यू को लेकर जब कुशल से पूछा तो उन्होंने कहा कि इंटरव्यू में सिर्फ उम्मीदवार को जानने का प्रयास विशेषज्ञ करते हैं। वो आपके जीवन से जुड़ी बातों को ही जानने का प्रयास करते हैं।

मन लगाकर करे लक्ष्य हासिल

कुशल जैन ने कहा कि उनके माता पिता शासकीय सेवा में हैं, इसलिए उनका मन भी शासकीय सेवा में जाने का था। उनकी मां रश्मि जैन शासकीय मिडिल स्कूल में प्राचार्य हैं, वहीं पिता जय कुमार जैन जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता हैं। इस संबंध में कुशल के चाचा प्रवीण सिंघई ने कहा कि यह गौरवांवित करने वाला पल है।

 

#Mini Shukla of

Source : Agency

पाठको की राय