Wednesday, October 21st, 2026

दक्षिण अफ्रीका में कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए खनिज मंत्री सिंह

प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया

भोपाल

खनिज साधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन शहर में "माइनिंग इंडाबा-2023" कॉफ्रेंस में भारत सरकार द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मंत्री सिंह, अफ्रीका दौरे में भारतीय खनन क्षेत्रों में रेवेन्यू को बढ़ाने एवं खनन क्षेत्र में मॉर्डन एवं एन्वायरनमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में अध्ययन करेंगे। केंद्रीय खनन राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे भी उपस्थित रहे।

उद्धघाटन कार्यक्रम में जे.एस माइंस द्वारा कॉन्फ्रेंस थीम की जानकारी दी गई। माइंस ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय खनन क्षेत्र में अवसरों को प्रदर्शित किया जायेगा, जिससे भविष्य में सुलभ तरीके से खनन किया जाकर रेवेन्यू को बढ़ाया जा सके। कॉन्फ्रेंस में खनन क्षेत्र में मॉर्डन एवं एन्वायरनमेंट फ्रेंडली टेक्नीक के बारे में जानकारी दी जा रही है। कॉन्फ्रेंस 9 फरवरी तक चलेगी।

केन्द्रीय संयुक्त सचिव (खान) उपेंद्र सी जोशी, संयुक्त सचिव (कोयला) भवानी प्रसाद पती, सीएमडी एनएमडीसी, सीएमडी एमओआईएल, सीएमडी डब्ल्यूसीएल और बाहरी मामलों के मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जीएसआई, एएमडी, केंद्रीय एवं राज्य पीएसयू और विभिन्न राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#खनिज मंत्री सिंह

Source : Agency

पाठको की राय