Sunday, October 25th, 2026

मुम्बई में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल होंगे खनिज मंत्री सिंह

भोपाल

खनिज साधन एवं श्रम मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह 15 से 17 जून तक जियो कन्वेंशन सेंटर मुम्बई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में शामिल होंगे। नेशनल लेजिस्लेटर कॉन्फ्रेंस भारत (एनएलसी भारत) द्वारा राष्ट्रीय महत्व और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर रचनात्मक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधायकों के लिए अपनी तरह की पहली सभा आयोजित की  जा रही है।

खनिज मंत्री सिंह ने कहा कि सम्मेलन से विधायकों को चर्चाओं में शामिल होने, अपने अनुभव और विशेषज्ञता साझा करने और नवीन विचारों का पता लगाने का अवसर मिलेगा। विधायकों को जुड़ने, सीखने और रचनात्मकता बढ़ाने के लिए एनएलसी भारत एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में शासन, नीति-निर्माण, सामाजिक-आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई विषयों को शामिल किया गया है। मंत्री सिंह ने कहा कि निश्चित ही इससे सभी विधायकों को रचनात्मक संवाद बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय