Wednesday, October 21st, 2026

बिजली बिल हाफ योजना से लाखों परिवारों को भारी भरकम बिजली बिल से मिली राहत

रायपुर
बिजली बिल हाफ योजना प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी  बदलाव की योजना साबित हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 01 मार्च 2019 से हाफ बिजली बिल योजना लागू की। घरों का हजार रुपए का बिजली बिल कुछ सैकड़ों में सिमट गया। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर प्रभावशील टैरिफ पर 50 प्रतिशत की छूट की पात्रता है।

जांजगीर-चांपा जिले के नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी विद्युत उपभोक्ता संजय गर्ग का कहना है कि हाफ बिजली बिल योजना लागू होने से आम लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिली है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लागू होने के पहले उनके घर का बिल दो से ढाई हजार रुपए तक आता था। लेकिन अब बिजली बिल हजार  से बारह सौ रुपए के लगभग आ रहा है। इस प्रकार उनकी प्रतिमाह करीब एक हजार रुपए की बचत होती है। उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाफ बिजली बिल योजना लागू कर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है। यह योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी योजना है। प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ता कम बिजली बिल आने से खुश हैै।

 

#Millions

Source : Agency

पाठको की राय