Tuesday, October 20th, 2026

पन्ना में मजदूर बना लखपति, खुदाई में मिला लाखों का हीरा

पन्ना
 प्रदेश के पन्ना जिले में हीरे की खान है इस बात से तो सभी अवगत हैं। ऐसे में हीरा निकलने की खबरे भी यहां से आती रहती हैं। लेकिन इस बार हीरे की खोज एक गरीब ने कि जी हां ऐसा किस्मतवालों के साथ ही होता है और इस बार एक मजदूर गरीब अपनी किस्मत की वजह से लखपति बन गया। जिले के ग्राम जारूआपुर से एक खेतहर मजदूर सुनील कुमार को चमचमाता हुआ उज्जवल किस्म का 6.29 कैरेट का हीरा मिला है जिस वजह से वह रातों-रात लखपति बन गया।

जानकारी के लिए बतादें कि मजदूर के घर की आर्थिक हालत ठीक नंही रहती थी और बंद पड़े काम के कारण सुनील ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर हीरा कार्यालय से 10 वाई 10 का हीरा खदान खोदने के लिए पट्टे पर लिया था और आज उसकी यह मेहनत सफल हो गई। फिलहाल प्राप्त हुए इस उज्जवल हीरे को पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है।

हीरा मिलने से सुनील और उसके साथ काम करने वाले 5 साथियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। प्राप्त जानकारी से पता चला कि इस हीरे से मिलने वाले लाभ में 6 लोगों का हिस्सा लगेगा। सुनील ने बताया कि ‘हम6 लोग इस हीरे में साझेदार हैं सभी के घर की आर्थिक स्थिति खराब है, जिसके बाद उन्होंने खदान लगाई और भगवान ने उनकी सुन ली।

हीरा विशेषज्ञ ने बताया कि सुनील को मिला हीरा 6.29 कैरेट का है इस हीरे को आगे आने वाली हीरों की नीलामी में रखा जाएगा और 12 प्रतिशत राॅयल्टी काटकर शेष हीरे की राशि मजदूर को वापिस कर दी जाएगी।

 

#लाखों का हीरा

Source : Agency

पाठको की राय