Thursday, October 22nd, 2026

नक्सल संगठन में सक्रिय मिलिशिया सदस्य ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा

नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नम (नई सुबह, नई शुरूवात) के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 1 मिलिशिया सदस्य सोमड़ा निवासी थाना चिंतलनार ने आज नक्सल आपरेशन कार्यालय सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स रजत नाग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी परमेश्वर तिलकवार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2014 से नक्सल संगठन से जुड़कर थाना चिंतलनार क्षेत्र मे घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को शासन के पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि व अन्य सुविधा प्रदाय किया जायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय