कंजर्वेटिव सरकार में सभी युवाओं को सैन्य सेवा होगी अनिवार्य, ब्रिटेन में पीएम ऋषि सुनक का बड़ा एलान
लंदन.
ब्रिटेन में आम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को चुनाव का पहला बड़ा एलान किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर उनकी कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार सत्ता में वापस लौटी तो वे नेशनल आर्मी सर्विस को युवाओं के लिए अनिवार्य बनाएंगे। एलान के मुताबिक 18 साल के युवाओं को 12 महीने के लिए पूर्णकालिक सैन्य सेवा या फिर एक साल के लिए हर महीने के एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय सेवा करने का विकल्प दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि सैन्य नियुक्ति चयनात्मक होगी और इसके लिए परीक्षण और योग्यता तय की जाएगी। युवाओं को सशस्त्र बलों या फिर साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने का मौका दिया जाएगा। एक प्रचार वीडियो में योजना का एलान करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि 'ब्रिटेन में ऐसा बहुत कुछ है, जिस पर हम गर्व कर सकते हैं, लेकिन हमारे समाज में एक समस्या ये है कि हमारी युवा पीढ़ी के पास वो अवसर नहीं हैं, जिनके वो हकदार हैं।'
सुनक बोले- भविष्य खतरनाक
सुनक ने कहा 'ब्रिटेन को खतरनाक और ज्यादा विभाजित भविष्य का सामना कर रहा है। इसमें कोई शक नहीं है कि लोकतांत्रिक मूल्य खतरे में हैं। यही वजह है कि हम एक साहसिक योजना का एलान कर रहे हैं, जिसमें 18 साल के युवा सेना में सेवाएं देंगे या फिर खोजी और राहत अभियान में सेवाएं देंगे।'
#Rishi Sunak#Britain PM#military service mandatory

पाठको की राय