Wednesday, October 21st, 2026

माइकल वॉन ने आईपीएल और पीएसएल की तुलना में बोली ऐसी बात, फैन्स ने लगाई क्लास

 नई दिल्ली

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) का सातवां सीजन इस समय पाकिस्तान में खेला जा रहा है। वहीं भारत में इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन खेला जाना है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि क्रिकेट की क्वॉलिटी की अगर बात की जाए तो पीएसएल आईपीएल से कुछ ज्यादा पीछे नहीं है। वॉन का यह कमेंट इंडियन फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसके लिए उनकी जमकर ट्विटर पर क्लास भी लगी है। वॉन ने कहा कि आईपीएल के बाद पीएसएल इस समय दुनिया की दूसरी बेस्ट टी20 लीग है।
 

पाकिस्तान सुपर लीग में छह टीमें हिस्सा लेती हैं और दुनिया भर के तमाम दिग्गज क्रिकेटर्स इसमें हिस्सा लेते हैं, इसके अलावा पीएसएल से कुछ ऐसे खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट टीम में आए हैं, जिन्होंने टीम को काफी बेहतर स्थिति में पहुंचाया है। वॉन ने ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान सुपर लीग दुनिया में दूसरी बेस्ट टी20 लीग है, यह आईपीएल से भी ज्यादा पीछे नहीं है। क्रिकेट का शानदार स्तर देखने को मिलता है।'

 

#माइकल वॉन

Source : Agency

पाठको की राय