Wednesday, October 21st, 2026

माइकल होल्डिंग पाकिस्तान दौरा रद्द करने पर इंग्लैंड पर भड़के, भारत के साथ ऐसा कभी नहीं करता

लंदन
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने पाकिस्तान दौरा रद्द करने को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अगर यह भारत दौरा होता तो ईसीबी यह नहीं कह सकता था कि उनकी टीम वहां का दौरा नहीं करेगी। विश्व के कई पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर्स ने ईसीबी की इस फैसले को लेकर आलोचना की है। होल्डिंग ने कहा, ‘यह लोग पाकिस्तान में चार दिन गुजार सकते थे। मुझे यकीन है कि वे भारत के साथ ऐसा नहीं कर सकते थे। यह जो संकेत मुझे देता है वो पश्चिमी अहंकार है। मैं आपके साथ वैसा ही व्यवहार करूंगा जैसा मुझे आपके साथ करने का मन करता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या सोचते हैं, मैं वही करूंगा जो मैं चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘भारत अमीर और पावरफुल है। मैं माइक आर्थटन और जॉर्ज डोबेल से सहमत हूं जिन्होंने ईसीबी की आलोचना की।’ ईसीबी ने क्षेत्र का दौरा करने में जोखिम का हवाला देकर पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया था। ईसीबी ने हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ अगले साल फुल सीरीज का आश्वासन दिया है।

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने अक्टूबर में होने वाले अपने महिला और पुरुष टीम के पाकिस्तान दौरे को फिलहाल टाल दिया है। यह इंग्लैंड का 2005 के बाद पहला पाकिस्तान दौरा होता। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सीमित ओवरों की सीरीज आखिरी समय पर रद्द कर दी थी। टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैदान पर उतरने से ही इनकार कर दिया था। इसके बाद इंग्लैंड ने फैसला लिया।
 

 

#Michael Holding

Source : Agency

पाठको की राय