Sunday, October 25th, 2026

उत्तर प्रदेश के 75 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी मेट्रो जैसी सुविधा

लखनऊ

 भीड़ से निजात दिलाने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर मंडल के 75 रेलवे स्टेशनों पर मेट्रो वाली सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर रेलवे ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है. जिसके तहत मंडल के 75 रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम मशीन लगाकर जनरल टिकट को स्मार्ट बनाने का कार्य किया जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की पहल पर काम करना शुरू कर दिया है. रेलवे अब गोरखपुर मंडल के 75 स्टेशनों पर यात्रियों को मेट्रो जैसी सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी में लग गया है. एटीवीएम मशीन के द्वारा यात्रियों को तुरंत और आसानी से टिकट उपलब्ध हो सकेगा. यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर टिकट के लिए लंबी-लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. उन्हें आसानी से अपनी जनरल टिकट स्मार्ट कार्ड के थ्रू मिल जाया करेगी. स्मार्ट कार्ड रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटरों पर ही बन जाएंगे। समय-समय पर इसे रिन्यूअल भी कराया जा सकेगा.

कुल 108 मशीनें लगाई जाएंगी

स्मार्ट कार्ड को वेल्डिंग मशीन में एटीएम मशीन की तरह यूज करते ही उसे डिटेल के साथ टिकट मिल जाएगा. इस तरह की सुविधा मेट्रो रेलवे स्टेशनों पर मिलती रही है. रेलवे में पहले भी टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई थी, लेकिन वह खराब हो चुकी है. अब रेल प्रशासन ने नई और अत्याधुनिक एटीवीएम मशीन लगाने के लिए रेलवे बोर्ड से संस्तुति ले ली है. कुल 108 मशीनें लगाई जाएंगी.

जनरल टिकट लेने के लिए यात्रियों को लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ती है. इस दौरान धक्का-मुक्की के साथ मारपीट भी होने की संभावना रहती है. मेट्रो स्टेशनों की तर्ज पर यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. यात्री स्मार्ट कार्ड के सहारे अपने टिकट वेंडिंग मशीनों से प्राप्त कर सकेंगे.

जनरल टिकट के लिए रेलवे ने ओटीएस मोबाइल ऐप बनाया

रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जनरल टिकट के लिए रेलवे ने ओटीएस मोबाइल ऐप (UTS mobile app) बनाया है. इस ऐप के माध्यम से यात्री जनरल टिकट ले सकता है, उसको किसी लाइन में लगने को कोई जरूरत नही है. लगातार रेलवे इसका प्रचार प्रसार भी करता है जिससे ज्यादा लोग जागरूक हो सके.

अधिकतर रेलवे में सफर करने वाले जो लोग है वह स्मार्टफोन का यूज जानते है और आराम से टिकट बुक कर सकते है बाकी जिनके पास स्मार्टफोन नही है हर स्टेशनों पर टिकट काउंटर है और ऑटोमैटिक टिकट की मशीन भी लगी हुई है उससे टिकट प्राप्त कर सकते है. जो ऑटोमैटिक मशीन खराब हो चुकी है वहां जल्द ही नई ऑटोमैटिक मशीनें लग जायेगी. जिससे की सफर करने वाले हर यात्रियों को सहूलियत मिल सके.

 

#मेट्रो जैसी सुविधा

Source : Agency

पाठको की राय