Saturday, October 24th, 2026

मजदूर दिवस पर मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन ने निकाली बाईक रैली

दंतेवाड़ा

किरंदुल में मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन,( इंटक) के द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर सोमवार सुबह 10 बजे मोटर साइकिल यूनियन भवन, बस स्टैंड किरंदुल से बाइक रैली प्रारंभ कर बीआईओपी हायर सेकंडरी स्कूल, एनएमडीसी आफिस चेकपोस्ट, बस स्टैंड, बाजार, अंबेडकर चौक, एसबीआई चौक होते हुए बस स्टैंड इंटक भवन में सभा आयोजित कर श्रमिको के श्रम को याद किया गया। मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव एके सिंह द्वारा मजदूर दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए इस बाइक रैली को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने वाले यूनियन के द्वारा गठित आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय