Friday, October 23rd, 2026

सोशल मीडिया में वायरल हुआ बिजली कम्पनी के एचटी डिवीजन के अफसर का मैसेज

भोपाल
बिजली कम्पनियों के आउट सोर्स कर्मचारियों की मांगों को लेकर जहां एक ओर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर लगातार संवाद कर रहे हैं वहीं बिजली अफसर इन कर्मचारियों को धमकाने और नौकरी से निकालने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मध्य क्षेत्र अंतर्गत आने वाली कम्पनी में एक असिस्टेंट इंजीनियर स्तर के अफसर को धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है।

एमपी पावर डिस्ट्Ñीब्यूशन के अंतर्गत काम करने वाले एचटी मेंटेनेंस के एई वैभव यादव ने सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में कहा है कि आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल में एचटी मेंटेनेंस शामिल नहीं हैं। इसे सभी कर्मचारी नोट कर लें। इसलिए कोई भी कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित न रहे अन्यथा उच्चाधिकारियों द्वारा कठोर कार्यवाही की जा सकती है। यादव ने धमकाते हुए लिखा है कि पता चला है कि भोपाल के साकेत नगर के कुछ आउटसोर्स आपरेटर स्टाफ दूसरे आपरेटर्स से भड़काऊ बातें कर रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों को असामाजिक और हिंसक बताते हुए उन्होंने लिखा है कि संगठन के कुछ ऐसे तत्व इनको सूचना दे रहे हैं।

मूर्खतापूर्ण बर्ताव करने वाले ये सभी लड़के पहले हड़ताल का मतलब समझ लें, उसके बाद किसी प्रकार की कार्यवाही करें। ये अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं। उन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है। ओरियन कम्पनी वालों ने नई संख्या मांगी है और वे नए कर्मचारियों की भर्ती कर रहे हैं। असिस्टेंट इंजीनियर के इस मैसेज के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों में आक्रोश और बढ़ गया है। उधर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कल फिर कहा है कि विद्युत कम्पनियों के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ न्याय होगा।

 

#HT division

Source : Agency

पाठको की राय