Friday, August 7th, 2026

पर्यावरण संरक्षण का संदेश:लालपुर क्रीड़ा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

लालपुर स्थित क्रीड़ा परिसर में लायंस क्लब मनेन्द्रगढ़ एवं ग्रीन वैली क्लब के संयुक्त तत्वावधान में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, प्रशिक्षकों एवं क्लब पदाधिकारियों ने फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण, जल संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी ली। क्लब पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान करते हुए इस अभियान को मातृत्व सम्मान और प्रकृति संरक्षण से जुड़ी प्रेरणादायी पहल बताया।

 

#Environmental

Source : Agency

आपकी राय

1 + 4 =

पाठको की राय