Tuesday, October 20th, 2026

मर्चेट मिल ने दैनिक उत्पादन का बनाया कीर्तिमान

भिलाई
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की महत्वपूर्ण इकाई मर्चेंट मिल की समर्पित टीम ने दैनिक उत्पादन के नये रिकॉर्ड को रचते हुए 12 जनवरी 2022 को 25 एमएम टीएमटी बार मे 2082 टन का उत्पादन किया। इसके पूर्व यह कीर्तिमान विगत 22 दिसम्बर 2021 को 25 एमएम टीएमटी बार में 1891 टन उत्पादन का था। इसके साथ ही 12 जनवरी 2022 को द्वितीय पाली में 25 एमएम टीएमटी बार में 778 टन का उत्पादन कर नया पाली कीर्तिमान भी बनाया है। द्वितीय पाली में कीर्तिमान बनाने वाले पाली प्रभारी महंत यादव थे।

मर्चेंट मिल ने ग्राहक संतुष्टि को ध्यान मे रखते हुए अपने प्रक्रिया एवं कार्यविधि मे सदैव ही नये मॉडीफिकेशन करता रहा है जिससे ग्राहको को बेहतर एवं गुणात्मक उत्पाद प्राप्त होता रहे। विभाग की इस सफलता पर निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार तथा शीर्ष प्रबंधन ने सभी कार्मिकों को बधाई दी एवं पूर्ण विश्वास प्रकट किया कि मर्चेंट मिल बिरादरी आने वाले समय में और भी नए कीर्तिमान बनाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय