Friday, October 23rd, 2026

MEMU ट्रेन में लगी आग, चार बोगियां जलकर हुई खाक

 
रोहतक

हरियाणा के रोहतक जिले में आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। रोहतक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन के चार डिब्बे बुरी तरह जल गए। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी। आग इतनी तेज थी कि तीनों बोगियां जलकर खाक हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक मेमू ट्रेन रोहतक से दिल्ली के लिए शाम 4:10 पर रवाना होनी थी। घटना की पुष्टि उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने भी की है।
 
जानकारी के मुताबिक रोहतक से दिल्ली के लिए जाने वाली ईएमयू ट्रेन में आग लगी है। हालांकि गनीमत ये रही कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। दरअसल ट्रेन को रोहतक से दिल्ली के लिए शाम 4 बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली थी। लेकिन 2:10 पर इस ट्रेन में अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 10 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई।
 
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत वाली मेमू ट्रेन में आग की घटना की सूचना दोपहर 2:10 बजे मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और 2:20 पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं ट्रेन लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

 

#MEMU train

Source : Agency

पाठको की राय