Tuesday, October 20th, 2026

जनजाति विकास मंच द्वारा धार कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

धार
उमराली तहे. सोंडवा जिला अलीराजपुर के रहने वाले विरेन्द्र सस्तियां के साथ में मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति जीशान कुरेशी के द्वारा निर्मम हत्या कर उसकी लाश को छोटी नदी में फेंक दिया गया। आरोपी पहले भी कई बार फोन पर धमकियां  और हमला कर चुका था। आरोपी जीशान कुरेशी के खिलाफ पूर्व में थाना कुक्षी, बड़वानी और अन्य जिलों में आपराधिक किस्म के कही प्रकार की अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर  जनजाति विकास मंच के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर धार को ज्ञापन दिया।

जनजाति विकास मंच जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द डावर, नगर अध्यक्ष प्रकाश सोलंकी, तिरला ब्लाक अध्यक्ष दिलीप मकवाना , अनिल कतिजा,रितिक डोडियार, योगेश टोकरिया, लखन सरसवार,दिपक रावल, महेश चंदाना,अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे । जानकारी जिला मिडिया प्रमुख दिलीप मछार ने दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय