Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

सत्यनारायण मंदिर समिति के सदस्यों ने रेल्वे स्टेशन में यात्रियों को पिलाया शीतल जल

राजनांदगांव

संस्कारधानी नगरी राजनांदगांव में लगभग 35 - 40 वर्ष पूर्व उदयाचल संस्था के सदस्यों के द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन में आने वाली ट्रेनों के यात्रियों को अनेक वर्षों तक शीतल जल पिलाए जाने की सुविधा प्रदान की जाती थी। उसके बाद सिंधी समाज के द्वारा भी ट्रेनों में यात्रियों को शीतल जल की सुविधा प्रदान की जाती रही है।

अब कुछ वर्षों से गौ सेवा रथ बाल रत्न मंच सेवा समिति एवम गायत्री परिवार के द्वारा राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में आने वाली यात्री ट्रेनों के जनरल कोच के यात्रियों को निशुल्क शीतल जल उनके बोतल में भरकर देने की सुविधा प्रारंभ की गई है। इस वर्ष समिति ने नगर की सभी सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को इस आयोजन से जोड?े के उद्देश्य से प्रतिदिन 1-2 संस्थाओं को आमंत्रित कर सेवा में सहयोग प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सदस्यों को आज बुधवार 10 मई को आमंत्रित किया गया था।

श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक लोहिया के नेतृत्व में आज रेलवे स्टेशन में समिति के वरिष्ठ सदस्य विष्णु प्रसाद लोहिया, मंदिर व्यवस्था प्रभारी राजेश शर्मा, सचिव सुरेश अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल अग्रवाल एवं सौरभ खंडेलवाल के साथ ही धर्मशाला के मैनेजर तरुण मिश्रा द्वारा दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक रेलवे स्टेशन में आने वाली चार ट्रेनों के यात्रियों को निशुल्क शीतल जल प्रदान किया गया। बाल रत्न मंच सेवा समिति द्वारा इस सेवा के लिए मंदिर समिति के सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। समिति के सहसचिव रामावतार जोशी एवम विशेष आमंत्रित सदस्य गिरधर शर्मा ने अपनी सुविधानुसार 7 मई को मंदिर समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए जल सेवा में हिस्सा लिया।

 

Source : Agency

पाठको की राय