Thursday, October 22nd, 2026

सीएमडी एसईसीएल की अगुवाई में एसईसीआर रेलवे शीर्ष प्रबंधन के साथ हुई बैठक

बिलासपुर
एसईसीआर रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ गेवरा हाउस में उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, एसईसीआर रेलवे जीएम आलोक कुमार, मेम्बर ट्रेफिक मोहंती, पीसीओएम छत्रपाल सिंह, डीआरएम आलोक सहाय सहित अन्य वरीय अधिकारी, एसईसीएल मार्केटिंग एंड सेल्स की टीम, एरिया के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से आगामी वित्तीय वर्ष में एसईसीएल द्वारा रेल मोड से कोयले के प्रेषण से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई। सीएमडी एसईसीएल ने गेवरा व दीपका मेगा प्रोजेक्ट्स का फील्ड विजिÞट भी किया टीम एसईसीएल के कप्तान स्वयं खदान के फेस तक पहुँचे तथा उत्पादन सम्बन्धी गतिविधियों का जायजा लिया।

 

#CMD SECL

Source : Agency

पाठको की राय