Wednesday, October 21st, 2026

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की हुई मीटिंग, 'आप का विधायक, आपके द्वार', नया कैंपेन होगा लॉन्च

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं की (पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित) दिल्ली में मीटिंग हुई। इसमें फरबरी 2025 से पहले होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों और दिशानिर्देशों के बारे में बातचीत हुई। पार्टी मीटिंग के बाद नए कैंपेन की घोषणा की गई। इसकी शुरूआत इसी साल के 1 सितंबर से होगी। इस कैंपेन का नाम 'आप का विधायक, आपके द्वार' रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने इस कैंपेन के बारे में विस्तार से बताया। आप का विधायक, आपके द्वार कैंपेन के तहत पार्टी का विधायक विधानसभा के मंडल और बूथ लेवल पर जाकर लोगों से मिलेगा। विधायक लोगों से मिलकर बताएंगे कि पार्टी ने बीते 10 साल में क्या काम किए हैं। साथ ही आज के समय में चल रही राजनीतिक परिस्थितियों को भी बताएंगे।

मथुरा रोड पर मनीष सिसोदिया के आवास पर हो रही मीटिंग के बाद राज्य सभा सांसद संदीप पाठक ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी तेजी से तैयारियों में जुटी हुई है और इसके लिए अभियान भी तेज करेगी। संदीप ने बताया कि मीटिंग में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम, शासन-प्रशासन और आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को शुरू हुई सिसोदिया की पदयात्रा को अच्छी प्रतिक्रिया मिली हैं। इसलिए इस कैंपेन को पार्टी आगे बढ़ाएगी। पाठक ने बताया कि मीटिंग में आप के विधायक, कार्यकर्ता और स्वंयसेवक भी शामिल थे। सभी लोगों ने बीजेपी द्वारा चलाई जा रही शाजिशों से पर्दाफाश किया। लोगों ने बताया कि कैसे बीजेपी उनके और लोगों द्वारा किए जा रहे कामों को रोकने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि रविवार को आप के पांच पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए थे, इससे पार्टी को करारा झटका लगा था। अब तक 7 पार्षद और 2 विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद फिलहाल वही पार्टी के शीर्ष नेता हैं। केजरीवाल के जेल में होने के कारण। इस कारण से आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर होने वाली रणनीतियों और देख-रेख में उनका अहम योगदान रहने वाला है।

 

#After the AAP party meeting

Source : Agency

पाठको की राय