Saturday, October 24th, 2026

अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक आज

भोपाल
मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बैठक शनिवार को राजधानी में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में मोर्चा से जुड़े सभी संगठन शामिल होंगे। मोर्चा के स्टेट प्रेसिडेंट जीतेंद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होने जा रही है इसमें प्रांत और जिला स्तर के पदाधिकारी अपनी सहभागिता करेंगे। व्हाट्सएप प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने बताया कि यह बैठक लंबित मांगों को लेकर होने जा रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा का चुनाव नजदीक है।

बार बार सरकार को ज्ञापन दिए गए लेकिन आज दिनांक तक मांगों का निराकरण नहीं किया गया है। इस कारण बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति बनानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बैठक में मोर्चा से जुड़े संगठनों द्वारा जो सुझाव दिए जाएंगे उनको एकजाई करके आंदोलन की रूपरेखा तय होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय