मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर
मंडल रेल प्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, अपर मंडल प्रबंधक श्री देवराज एवं समिति के सदस्य उपस्थित थे।
उक्त बैठक में रेलवे बोर्ड की मानक कार्यसूची के अनुसार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अप्रैल-जून 2023 तिमाही में हुई राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गई। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन ने दिनांक 15.09.2023 को महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में संपन्न क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्राप्त निदेशों का समस्त शाखाधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित करने का दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने राजभाषा पखवाड़ा के संबंध में जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा पखवाड़ा के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं/कार्यक्रमों अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारियों को भाग लेने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करें 7
समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि राजभाषा नीति का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना हमारा संवैधानिक उत्तरदायित्व ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है। अत: हम सभी हिंदी को अंत: मन से आत्मसात करते हुए अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा दें। इसके अलावा उन्होंने हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने हेतु प्रत्येक माह में साहित्यकारों की जयंती अथवा अलग-अलग प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने का निदेश दिया तथा हिन्दी में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया।

पाठको की राय