Saturday, October 24th, 2026

वेस्टर्न रीजन के राज्यों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन को लेकर बैठक

भोपाल
देश के वेस्टर्न रीजन में आने वाले 6 राज्यों के पुलिस अफसरों के बीच आज बैठक हुई। इस बैठक में शामिल होने से पहले प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पीएचक्यू में मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश में तालिबानी सोच किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वेस्टर्न रीजन पुलिस कोआॅर्डिनेशन कमेटी की यह आठवीं बैठक थी । जो वर्ष 2014 से हर साल हो रही है। भारत सरकार ने देश के सभी राज्यों को चार जोन में कर एक दूसरे राज्यों की पुलिस के बीच कोआॅर्डिनेशन बनाने के लिए यह कमेटी बनाई है। इस बार यह बैठक वर्जुअली हुई।

बैठक में मध्य प्रदेश सहित गोवा, गुजरात, महाराष्टÑ, राजस्थान, दादर नागर हवली के आला पुलिस अफसर वर्चुअली जुड़े। इस बैठक को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के बीच बेहतर समन्वय हो ताकि अपराधों पर अंकुश लग सके और इन प्रदेशों में एक दूसरे राज्य के अपराधियों की धरपकड़ में सहयोग कर सकें। इस बैठक में इन सभी राज्यों के आला पुलिस अफसरों के बीच आपसी तालमेल, इंटेलिजेंस शेयरिंग, कानून और सुरक्षा व्यवस्थ के साथ संगठित अपराधों और गिरोह समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई।

इधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बैठक शुरू होने से पहले मीडिया से चर्चा में कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का कुछ लोग बिना जांच के उनका सपोर्ट कर रहे हैं। ये हिंदु मस्लिम की बात नहीं ये दो देशों का मामला है। प्रदेश में तालिबानी सोच बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को दुर्गा बताना, कमलनाथ को कृष्ण बताना। धर्म का माखोल उड़ाना कांग्रेस की आदत है। इससे मूल राष्टÑवाद और हिंदुओं की भावनाएं आहत होती हैं। महान भारत को यह बदनाम भारत बोलते हैं। यह सोच जतना के सामने आ रही है।

 

#Meeting for better coordination between the states of the western region

Source : Agency

पाठको की राय