Wednesday, October 21st, 2026

हर घर झंडा अभियान को लेकर परिवहन कार्यालय में बैठक संपन्न

रीवा
परिवहन कार्यालय में माननीय परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी द्वारा बस मालिकों एवं कर्मचारियों  के साथ आज हर घर झंडा अभियान को लेकर एक बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगे आने वाले 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मैं हर घर में झंडा लगाकर नगर के वासियों को झंडा के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम भक्ति जगाने का काम आजादी का अमृत महोत्सव में किया जाएगा जिसके लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया तो सभी बस मालिक आपने अपने बसो में राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक राष्ट्रीय झंडा का स्टीकर लगाएंगे एवं देश के प्रति सम्मान और झंडे के प्रति  सम्मान देशवाशियों के बीच जगायेंगे।

आगे परिवहन अधिकारी महोदय ने निर्देश दिया कि आगामी बरसात के मौसम में सभी बस मालिक अपनी अपनी बसो  का फिटनेस मेंटेनेंस यादि करा लें एवं बस ड्राइवरों को बताये कि वो बरसात में बसों का संचालन सावधानीपूर्वक करें यदि किसी मार्ग पर नाला या पुल के ऊपर से पानी बह रहा है तो उसको क्रास ना करें डायवर्टेड एवं सुरक्षित मार्ग पर चलें यदि मार्ग का डायवर्सन कराना है तो उसका आवेदन परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत करें एवं दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर उसका फोटोग्राफ मुझे भेजें जिससे दुर्घटना रोकने के लिए उस मार्गो का  सुधार  करवाया जा सके बैठक में प्रमुख रूप से नागेश सिंह राम जी अवस्थी राधे दुबेदी ऋषि दुबेदी दिलीप शर्मा रमेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

 

#Meeting

Source : Agency

पाठको की राय