Monday, October 26th, 2026

नशामुक्ति अभियान की रणनीति तैयार करने कल बैठक

रायपुर

समाज कल्याण विभाग के द्वारा नशामुक्ति अभियान की रणनीति तैयार करने के लिए परामर्श बैठक का आयोजन 22 जून को दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर स्थित एक निजी हॉटल में किया जाएगा। समाज कल्याण संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में छत्तीसगढ़ को पूर्णत: नशामुक्त करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर इसका क्रियान्यवन किया जाएगा।

बैठक में व्यक्ति द्वारा नशापान करने के कारण, नशामुक्त करने के उपाय, जागरूकता सृजन की विस्तृत रूपरेखा पर विस्तृत सुझाव लिए जाएंगे। इसके साथ ही नशामुक्ति पश्चात आर्थिक और सामाजिक पुनर्वास की व्यवस्था एवं इससे संबंधित सुझाव अभिमत और परामर्श कर रणनीति तैयार की जाएगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय