Tuesday, October 20th, 2026

दो पुलिसकर्मियों की मेरठ एसएसपी ने की सेवा समाप्त

मेरठ
एसएसपी मेरठ ने दो पुलिस कांस्टेबल की सेवा समाप्ति का आदेश दिया है। वहीं दो के खिलाफ शिकायतों के आधार पर गैर जोन ट्रांसफर किया गया है। इन सभी मामलों में आदेश को लेकर संबंधित को जानकारी दी गई है। सिपाही हरिप्रकाश और सिपाही रणवीर सिंह की अगले तीन माह में सेवा समाप्ति का आदेश एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी ने दिया है। दोनों ही काफी समय से गैर हाजिर चल रहे थे और सर्विस रिकॉर्ड भी ठीक नहीं है। दोनों के ऊपर कई तरह के गंभीर आरोप भी हैं, जिस कारण यह फैसला लिया गया है। इसके अलावा भावनपुर के रेड कारपेट मंडप में युवती की हत्या के दौरान सिपाही रवि से मारपीट हुई थी, उसी सिपाही रवि को भी मेरठ से बाहर ट्रांसफर किया गया है। सिपाही के खिलाफ एसएसपी ने रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर सिपाही रवि बालियान का जौनपुर ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा एक अन्य सिपाही दीपांशु के खिलाफ पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में एसएसपी मेरठ ने दीपांशु का डीओ लिखा था। इसी के आधार पर दीपांशु का आजमगढ़ ट्रांसफर किया गया है।

 

 

#Meerut SSP

Source : Agency

पाठको की राय