Friday, October 23rd, 2026

मीनाक्षी डडसेना को मिली जनसंचार में पीएचडी

रायपुर
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के शोधार्थी श्रीमती मीनाक्षी डडसेना को जनसंचार विषय में पीएचडी (डाक्टरेट आॅफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। श्रीमती मीनाक्षी डडसेना ने दूरदर्शन केंद्र रायपुर से प्रसारित कार्यक्रम कृषि-दर्शन की भूमिका का विश्लेषणात्मक अध्ययन पर अपना  शोध कार्य जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली के निर्देशन में पूर्ण किया है।

विभागाध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने शोधार्थी को पीएचडी की उपाधि मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए  कहा कि जनसंचार शोध केंद्र द्वारा लगातार मीडिया शोध के विभिन्न आयामों पर शोध कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनसंचार विभाग में अब तक 12 शोधार्थी  पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बल्देव भाई शर्मा एवं कुलसचिव डॉ. आनंद शंकर बहादुर ने शोधार्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

 

#Meenakshi Dadsena

Source : Agency

पाठको की राय