Sunday, October 25th, 2026

फलौदी मांगलिक भवन में हुए मेड़तवाल समाज के चुनाव

( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल ( अपनीखबर )

मेड़तवाल वैश्य समाज सेवा समिति कोटा के  द्विवार्षिक चुनाव गत दिनों सम्पन्न हुए ।इसमें कोटा के मेड़तवाल समाज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कोटा शहर के फलौदी मेड़तवाल मांगलिक भवन में हुए  इस चुनाव पर अन्य राज्यों में रहने वाले वैश्य समाज के लोगों की निगाहे भी लगीं  रही ।

इस बारे में समाज के प्रवक्ता डॉ.नयन प्रकाश गाँधी ने अपनी खबर को बताया कि कोटा मेड़तवाल वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता  " बोबस ",  महामंत्री राजेश गुप्ता , सहमंत्री गुंजन गुप्ता ,कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता , कार्यालय मंत्री  प्रमोद कुमार गुप्ता को निर्वाचित घोषित किया गया। इसके साथ ही  सर्वसम्मति से  मोहनलाल मोडीवाल उपाध्यक्ष घोषित किए गए।

 समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी डॉ.  गाँधी ने बताया कि  आगामी दो वर्षों तक यह  कार्यकारिणी समाज जनों के सक्रिय सहयोग से विभिन्न कार्यक्रम संचालित करेगी । समाज के विभिन्न जनउपयोगी प्रकल्पों पर नए उत्साह के साथ कार्य किया जाएगा।  वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल ,युवा मंच ,महिला मंडल को साथ लेकर समुन्नत समाज , उन्नत राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास होगा।

उल्लेखनीय है कि यह चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र पनवाड़,दिनेश गुप्ता " पीएनबी "  एवं पूरी टीम के बेहतर प्रबंधन में निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ चुनाव सम्पन्न हुए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय