Friday, October 23rd, 2026

स्वास्थ्य मंत्री को कोविड रिलीफ एंड रिस्पांस इनीशिएटिव के तहत चिकित्सकीय उपकरण किये प्रदान

रायपुर
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के सिविल लाइन स्थित निवास स्थान पर कंफेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सीआईआई के कोविड रिलीफ एंड रिस्पांस इनीशिएटिव के तहत 25 टाइप डी आॅक्सीजन सिलेंडर (फ्लो मीटर और ओ2 मास्क समेत), 5 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर (10 लीटर क्षमता), 25 पल्स आॅक्सीमीटर प्रदान किये। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कोरोनावायरस मन की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखकर कंफेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री के इस महत्वपूर्ण योगदान के धन्यवाद व्यक्त किया एवं उनके द्वारा प्रदान किये गए चिकित्सकीय उपकरणों से लोगों के लाभान्वित होने की बात कहते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

 

#Medical equipment

Source : Agency

पाठको की राय