Friday, October 23rd, 2026

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने देखी हमीदिया अस्पताल की व्यवस्था

 भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को गांधी मेडिकल कॉलेज स्थित हमीदिया अस्पताल पहुँचकर व्यवस्थाओं का मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने बैठक कर निर्देश दिए की कोविड मरीज और सामान्य मरीज के लिए रजिस्ट्रेशन काउन्टर अलग-अलग हो। फीवर क्लीनिक अपने निर्धारित समय पर कार्य करें। सामान्य मरीज और कोविड मरीज के लिये प्रवेश प्रोटोकॉल का पालन हो। सारंग ने कहा कि कोविड केयर सेंटर के लिये दर्शनीय स्थानों पर निर्धारित दिशा-चिन्ह लगाये जायें।

बैठक में ट्रामा ब्लॉक, मेडिसिन ब्लॉक, टी.बी. हॉस्पिटल और नई बिल्डिंग में उच्चतम स्तर पर बिस्तरों की क्षमता पर चर्चा की गई। साथ ही नई बिल्डिंग में विभिन्न कार्यों को त्वरित गति से जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, आयुक्त निशांत बरवडे, संभागायुक्त कवीन्द्र कियावत, डीन डॉ. जितिन शुक्ल, हमीदिया अधीक्षक डॉ. आई.डी चौरसिया उपस्थित थे।

 

#Hamidia Hospital

Source : Agency

पाठको की राय