Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ में medical काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी, एमबीबीएस की 150 सीटें खाली

रायपुर
 medical college admission प्रदेश के शासकीय मेडिकल कालेजों में  करीब 150 एमबीबीएस की सीटें खाली । कालेज के प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर मेडिकल कालेज में 32, बिलासपुर मेडिकल कालेज में पांच, कांकेर मेडिकल कालेज में 48, राजनांदगांव मेडिकल कालेज में 23, जगदलपुर मेडिकल कालेज में 18 सीटें खाली हैं।

वहीं, रायगढ़ मेडिकल कालेज प्रबंधन ने दाखिले की सही स्थिति पता नहीं होने की जानकारी दी। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दूसरे चरण की काउंसिलिंग की तिथि अभी तय नहीं है। आल इंडिया कोटे की दूसरी काउंसिलिंग की प्रक्रिया होने के बाद ही राज्य कोटे की काउंसिलिंग शुरू होगी। स्थिति साफ होने के लिए छात्रों को दो से तीन दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

इसलिए रायपुर की सीटें खाली

प्रदेश में सबसे अधिक रैंक लाने वाले छात्रों का चयन रायपुर मेडिकल कालेज में होता है। रायपुर मेडिकल कालेज प्रबंधन का कहना है कि छात्रआल इंडिया कोटे के चयन प्रक्रिया में शामिल होते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पसंदीदा संस्थान मिलने के बाद ऐसे छात्र वहां दाखिला लेते हैं। रायपुर में ऐसे छात्रों की संख्या करीब 10 तक जा रही है। लेकिन, दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ऐसे छात्रों की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

 

#medical college admission

Source : Agency

पाठको की राय